बरवाडीह : वज्रपात से किशोर घायल डालटनगंज रेफर
बरवाडीह | शनिवार की सुबह बारिश के दौरान हुए वज्रपात से बरवाडीह थाना क्षेत्र के हुकामाड़ पंचायत मिठहा निवासी टिमन राम का 12 वर्षीय पुत्र राजन कुमार घायल हो गया है। पिता टिमन राम ने आनन-फानन में अपने पुत्र राजन को इलाज के लिए बरवाडीह स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. संजय कुमार सुबोध ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए डालटनगंज पीएमसीएच हॉस्पिटल रेफर कर दिया। बता दें कि घायल राजन इकलौता पुत्र है। इस घटना के बाद से उसके माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल है।