पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barwadih News Barwadih39s Daughter Handled Triveni Link X On Women39s Day Commanded Honored

महिला दिवस पर बरवाडीह की बेटी ने संभाली त्रिवेणी लिंक एक्स. की कमान, हुईं सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे देश की तरह बरवाडीह में भी मनाया गया। इस दाैरान बरवाडीह में बतौर सहायक लोको पायलट के पद पर नव पदस्थापित वर्षा कुमारी को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर महिला दिवस पर विशेष सम्मान देते हुए बरवाडीह से खुलने वाली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस में सहायक लोको पायलट की कमान दी गई। जहां वर्षा कुमारी ट्रेन के लोको पायलट सीपी यादव के साथ ट्रेन के निर्धारित समय पर बरवाडीह से ट्रेन लेकर रवाना हुई। इसके पूर्व वर्षा कुमारी को रेलवे स्टेशन परिसर में ही रेलवे के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृति सुंदरलाल, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, क्रू इंचार्ज एच कुमार के साथ रेलवे क्लब महिला समिति के द्वारा सम्मानित किया गया। वर्षा के कार्यों की प्रशंसा भी की गई। ट्रेन के निर्धारित समय पर वर्षा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। जहां ट्रेन के खुलते ही वर्षा कुमारी के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था। मौके पर मौजूद रेलकर्मी व रेलवे के आला अधिकारियों के साथ महिला समिति की अध्यक्ष डॉ. सोनिका सोनम समेत अन्य लोगों ने जमकर तालियां भी बजाई। मौके पर डीके सिंह, यूनियन नेता संतोष तिवारी, रेलवे क्लब सचिव रंजीत सिंह राणा, मुखिया सुनीता टोप्पो, महिला समिति अध्यक्ष डॉ. सोनिका सोनम, उपाध्यक्ष संंंंंंंंंंंंंतोषी शेखर, उपासना सिन्हा, सुधा दूबे, रेखा पाठक समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

रवानगी से पूर्व बरवाडीह स्टेशन में वर्षा को सम्मानित करती समिति की महिलाएं।
खबरें और भी हैं...