पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Patan News Bhagalpur First Year Student Arrested For Taking 50 Thousand Rupees For Exam In Lieu Of Soldier Candidate

भागलपुर: 50 हजार रुपए लेकर सिपाही अभ्यर्थी के बदले परीक्षा दे रहा पीएमसीएच प्रथम वर्ष का छात्र गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिपाही भर्ती की परीक्षा में रविवार काे अपने गांव के दूसरे छात्र के बदले परीक्षा देते पटना मेडिकल काॅलेज का छात्र पकड़ा गया। फर्जी परीक्षार्थी काे पुलिस के हवाले कर दिया गया हे। वहीं चार छात्राें काे गलत सीट पर बैठने के कारण परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।

दूसरी पाली में मिरजानहाट हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर वीक्षकाें ने एडमिट कार्ड के मिलान के दाैरान फर्जी छात्र काे पकड़ा। खगड़िया के खराैअा के कृष्णा कुमार के बदले उसके गांव का गाैरव कुमार परीक्षा दे रहा था। गाैरव पटना मेडिकल काॅलेज के एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र है। कहा जा रहा है कि 50 हजार रु. लेकर गाैरव परीक्षा दे रहा था। फर्जी छात्र ने बताया कि मूल परीक्षार्थी उसका परिचित है। हालांकि पुलिस काे शक है कि गाैरव किसी गैंग से मिला हुअा है। उसे बबरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। दूसरी अाेर अानंदराम ढांढानियां परीक्षा केंद्र पर दाेनाें पालियाें में एक-एक अाैर बाेल्डविन चाइल्ड स्कूल केंद्र पर दूसरी पाली में दाे परीक्षार्थी गलत सीट पर बैठ गए, जिसकी वजह से उन्हें परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। शहर में 20 केन्द्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में 8001 अभ्यर्थियाें ने परीक्षा दी व 1069 ने परीक्षा छाेड़ दी। दूसरी पाली में 8014 अभ्यर्थी शामिल हुए व 1057 अनुपस्थित रहे। सभी केन्द्रों पर परीक्षार्थियाें की वीडियाेग्राीफ की गई। प्रथम पाली में 10 से 12 बजे व दूसरी पाली दो से चार बजे तक हुई।

खबरें और भी हैं...