प्रखंड व अंचल कर्मियों ने किया होली मिलन
हैदरनगर | छुट्टी पर जाने से पहले प्रखंड व अंचल कर्मियों ने कार्यालय प्रांगण में होली मिलन किया। एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर त्योहार की बधाई दी। खूब मस्ती की। साथ ही प्रखंड वासियों को मिल जुलकर इस त्योहार की खुशियां मनाने का संदेश दिया। इस होली मिलन कार्यक्रम में मनरेगा बीपीओ आशीष कुमार, सीआई कन्हाई राम, प्रखंड व अंचल नजीर रुंजय कुमार, नीरज कुमार, पीएमएवाई के प्रखंड समन्वयक संतन चौधरी, कंप्यूटर सहायक शशांक कुमार, देवकुमार शर्मा, परवेज अहमद, सत्यम कुमार व अनुसेवक रामेश्वर राम सहित अन्य कर्मी शामिल थे।