तरहसी में वज्रपात से भैंस की मौत
तरहसी | पलामू जिले के तरहसी प्रखंड क्षेत्र नावा गांव निवासी कृष्णा सिंह के एक भैंस की मौत वज्रपात से हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि भैंस पर अचानक बारिश के साथ वज्रपात हो गया। जिससे भैंस की मौत घटना स्थल पर ही हो गया। कृष्णा सिंह ने बताया कि भैंस की मौत के बाद उन्हें काफी क्षति हुआ है। भैंस ही उनका एक सहारा था। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से उचित मुआवजा की मांग किया है। बता दें कि तरहसी प्रखंड में शनिवार को सुबह से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ कई इलाकों में वज्रपात की भी घटना हुआ। लगातार बारिश होने से जहां किसानों का फसल चौपट हो गई वहीं लोगों को जीना मुश्किल हो गया है। बारिश से चारों ओर लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त रहा। लगातार क्षेत्र में बारिश जारी है।