पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना के लिए सभी सीएचसी में बनाएं एक आइसोलेशन वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी ने कहा है कि कोरोना को लेकर सभी सीएचसी में एक आइसोलेशन वार्ड बनाएं। दरवाजे के हैंडल को अल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर से साफ करें। सीढ़ी की रेलिंग को सोडियम हाइड्रो-क्लोराइड के घोल से या ब्लीचिंग पाउडर के घोल को कपड़े में भिगोकर साफ करें। वह जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में आयोजित अभियान मिशन इंद्रधनुष 2.0 की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एन 95 मास्क को इलाज करने वाले मेडिकल, पारा मेडिकल स्टॉफ को पहनना है ना कि आम नागरिक को । वर्तमान में देश के 52 लैब में कोरोना की जांच होती है । आने वाले दिनों में एमजीएम ,जमशेदपुर व रिम्स,रांची में कोरोना की जांच होने लगेगी। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को एनएनएम, सहिया के साथ बैठक कर कोरोना के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया । उन्होंने 12-26 मार्च को बेटी बचाओ पखवाड़ा के दौरान सभी अल्ट्रासाउंड जांच केंद्र की जांच करने, जागरुकता रैली निकालने तथा कैंडल मार्च निकालकर लोगों को भ्रूण हत्या के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया। प्रत्येक प्रखंड में एक स्कूल में टीनएज प्रेगनेंसी पर कार्यक्रम करने का निर्देश दिया गया ।

स्थल निरीक्षण में एनएनएम की कार्यशैली की खुली पोल

बैठक में अभियान मिशन इंद्रधनुष 2. 0 के तहत चार चरणों में आयोजित टीकाकरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि पहले चरण में 2125 बच्चों व 678 गर्भवती महिलाओं , दूसरे चरण में 1535 बच्चों व 380 गर्भवती महिलाओं , तीसरे चरण में 1439 बच्चों व 342 गर्भवती महिलाओं तथा चौथे अंतिम चरण में 1243 बच्चों व 324 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण का लक्ष्य था। इसमें पहले चरण में नपुर, लेस्लीगंज प्रखंड 50 प्रतिशत, विश्रामपुर प्रखंड 86 प्रतिशत, दूसरे चरण में विश्रामपुर में 50, छतरपुर में 67, पांकी में 83, तीसरे चरण में मनातू में 60, सदर शहरी में 71, छतरपुर में 86, चैनपुर में 89 प्रतिशत तथा चौथे चरण में सदर शहरी में 80, लेस्लीगंज में 80, हुसैनाबाद में 86, चैनपुर में 88, मनातू में 88, छतरपुर में 89, पांकी में 55 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया।

बैठक में बोलते सिविल सर्जन ।
खबरें और भी हैं...