पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चंदवा : बीडीएम पैसेंजर ट्रेन से कटकर युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंदवा | रविवार की तड़के बरकाकाना सेे वाराणसी जाने वाली अप बीडीएम सवारी गाड़ी की चपेट में आने से टोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर एक युवक पूरी तरह कट गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप कुमार नायक पिता बसंत कुमार नायक डुमरी गुमला के रूप में की गई है। घटना के बाद प्लेटफॉर्म परिसर में चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी क्रम में वह पटरी पर जा गिरा। घटना के करीब छह घंटे बाद बरकाकाना से जीआरपी के आने के बाद शव को पटरी से हटाया गया। जांच के दौरान युवक के जेब से एक टिकट बरामद हुआ है, जो टोरी से अंकोहरा तक का था। इस दौरान स्थानीय आरपीएफ संवेदनहीन बनी रही। गौरतलब हो कि एक सप्ताह के भीतर प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन से यह दूसरी दुर्घटना है।
खबरें और भी हैं...