शादी समारोह में मारपीट, 4 जख्मी, 18 पर मामला दर्ज
चैनपुर | थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में शुक्रवार की रात्रि में दीनानाथ बैठा के पुत्र चन्दन बैठा के शादी समारोह के दौरान हुए मारपीट मे चार लोग जख्मी हो गए हैं। दोनों पक्ष की ओर से 18 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ चैनपुर थाना मे मामला दर्ज कराया गया है। चैनपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में दीनानाथ बैठा ने बताया कि पुत्र चंदन बैठा के बारात गांव मे ही शंभु बैठा के घर जाने की तैयारी कर रहे थे ।दरवाजे पर रिश्तेदार खड़े थे इसी दौरान गांव के राजू चंद्रवंशी,शिवपूजन चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी सहित कई अन्य लोगों ने पहुंचकर पुराने विवाद को लेकर डीजे साउंड बंद करने को कहा, नही मानने पर गाली गलौज करते हुए दरवाजे के सामने लगा बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया और घर पर पथराव करने लगा। जिससे शादी समारोह में पहुंचे रिश्तेदार धनेश्वरी देवी, गीता देवी,पंकज बैठा, रीता देवी को गंभीर चोट लगी जिसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि दीनानाथ बैठा द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर 13 नामजद सहित अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए राजू चंद्रवंशी,शिवपूजन चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ में उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष राजेश चंद्रवंशी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर बंदुआ गांव के मनोज बैठा, छोटू बैठा, चंदन बैठा,दिनेश बेठा एवं कमता राम सहित सात अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।