- Hindi News
- National
- Medininagar News Chainpur Two Arrested For Playing Betting In Shah Gas Godown
चैनपुर: शाह गैस गोदाम में सट्टा खेलाने के आरोप में दो गिरफ्तार
चैनपुर | थाना क्षेत्र के शाहपुर गैस गोदाम के समीप अवैध तरीके से लॉटरी सट्टा खिलाने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है ।थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित करते हुए जहां सट्टा चलाया जा रहा था वहां छापामारी की गई। इस दौरान मेदिनीनगर के हमीदगंज निवासी श्याम कुमार एवं शाहपुर निवासी मुस्ताक कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों के ऊपर धारा 290/ 294 ए/ 34 भादवी एवं 11 बंगाल सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।