पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छतरपुर :शरारती तत्वों ने दो वाहनों में लगाई आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर|थाना क्षेत्र अंतर्गत इटकदाग गांव में होलिका दहन के दिन सोमवार की रात में शरारती तत्वों ने घर के बगल में खड़ी कृष्णा यादव की सवारी गाड़ी बीआर24पी 1167 व बाइक जेएच5एपी 4915 में आग लगा कर जला दी। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है। इस बावत भुक्तभोगी कृष्णा यादव ने गांव के ही गोतिया कृष्णमुरारी यादव, योगेंद्र यादव, प्रदीप यादव व पनमेश्वर यादव के विरुद्ध छतरपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि बीते सोमवार रात्रि 11.30 बजे अपना सवारी गाड़ी घर के बगल में खड़ा कर सोने चले गए। रात्रि 12.45 बजे टायर ब्लास्ट होने की आवाज सुनाई दी। बाहर झांक कर देखा तो मेरा सवारी गाड़ी व उसके बगल में खड़ा बाइक जल रहा था। हल्ला करने पर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी। तब तक दोनों वाहन जल चुके थे। साथ ही आग से घर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। कहा गया है कि एक साल पूर्व से गोतिया से घर संबंधी विवाद चला आ रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी नाली को लेकर विवाद हुआ था। उस समय उनलोगों ने गाड़ी जला देने की धमकी भी दी थी। इसी को लेकर मेरे गोतिया द्वारा मेरे वाहनों को जलाने की घटना को अंजाम दिया गया है।
खबरें और भी हैं...