पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छतरपुर: युवक ने फांसी लगा कर की खुदकुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर | थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ गांव निवासी स्व. सरयू चौधरी का 28 वर्षीय पुत्र गोविंद चौधरी ससुराल में हुए विवाद को लेकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली । घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की है । मृतक घर मे अपनी प|ी व तीन छोटे बच्चों के साथ रहता था । जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को अपनी प|ी को उसके मायके छोड़ने गया था। वहां किसी बात पे ससुर व साला से विवाद हुआ था। उसके बाद शुक्रवार की सुबह घर आया व अंदर से किवाड़ बंद कर फांसी लगा ली। आसपास के लोगों ने शक के आधार पर उसके लड़के को छत पर चढ़ाकर किवाड़ खुलवाया तो देखा गया कि शव फंदे से झूल रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा है।
खबरें और भी हैं...