पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुख्य सचिव ने सपरिवार लोध फॉल का किया भ्रमण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआडांड ़| झारखंड सरकार के मुख्य सचिव देवेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को सपरिवार लोध फॉल का भ्रमण किया एवं लोध फॉल के मनोरम दृश्य का आनंद लिया। वहीं इससे पूर्व मुख्य सचिव ने नेतरहाट का भी भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने इन स्थलों को देखकर इन्हें पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की अपार संभावना व्यक्त की एवं कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इन पर्यटन स्थलों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। वही इस मौके पर फील्ड डायरेक्टर वाईके दास, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी के मुकेश कुमार, उत्तरी के कुमार आशीष, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो टूडु दिलीप, वन क्षेत्र पदाधिकारी बृंदा पांडेय एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली दल बल के साथ मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...