पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छतरपुर में जल जमाव का दृश्य।

छतरपुर | देश के प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है । प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए सरकार हाथ मे झाड़ू लेकर सड़क पर उतर जा रही है, लेकिन छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री का सपना एक छलावा साबित हो रहा है । बीते माह से सरईडीह मोड़ बस स्टैंड के पास एनएच 98 पर निर्माणाधीन नालियों का गंदा पानी बह रहा है । इसे देखने वाला कोई नहीं है । नालियों का बहता गंदा पानी सड़क पर फैल गया है । जो काफी दुर्गंध दे रहा है । जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है । मालूम हो कि संवेदक द्वारा एनएच 98 के किनारे नाली निर्माण कराया गया था। जिसे सरईडीह मोड़ के समीप अधूरा छोड़ दिया गया है । इसके कारण नाली में बह रहा गंदा पानी निकल कर एनएच 98 पर फैल रहा है । स्थानीय लोगों ने संवेदक द्वारा अविलंब नाली निर्माण पूरा करवाने की मांग प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पंचायत अध्यक्ष से की है ।
खबरें और भी हैं...