पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई। इसमें जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो ने अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले चार महीने में अबतक पत्थर के अवैध खनन कर रहे दो क्रशरों को ध्वस्त किया गया है। वहीं दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। इसके अलावा पत्थर के अवैध माइनिंग के 16 क्रशरों को सील किया गया है। इसके साथ ही अवैध वाहनों के जरिए पत्थर ढो रहे नौ वाहनों को भी जब्त किया गया है। इन सभी से फाइन स्वरूप 2 लाख 34 हजार रुपए की वसूली की गई है। इसी क्रम में 12 हाइवा द्वारा ओवरलोडिंग करने पर छतरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी को इन सभी वाहनों के निबंधन रद्द करने के लिए पत्र लिखा गया है।

बालू की अवैध माइनिंग कर रहे 44 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज


जिले में बालू की अवैध माइनिंग के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि बालू की अवैध माइनिंग कर रहे 44 लोगो पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं 20 ट्रैक्टर, 2 पोकलेन,और 1 हाइवा को भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही अवैध रूप से बालू ढो रहे 34 वाहनों की भी जब्ती की गई है। इस दौरान 2 लाख 35 हजार फाइन भी वसूला गया है। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कैटेगरी वन के तहत बालू घाटों का संचालन ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित करवाए जाने की बात कही। उन्होंने बिना डीलर लाइसेंस के संचालित क्रशरों पर करवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को विश्रामपुर में संचालित अवैध माइनिंग के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स का गठन कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक में शामिल अधकिारी
खबरें और भी हैं...