- Hindi News
- National
- Latehar News Connection Will Be Cut If Electricity Bill Remains More Than Five Thousand Rupees
पांच हजार रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया रहने पर कटेगा कनेक्शन
लातेहार | अब पांच हजार से अधिक बिजली बिल बकाया वाले विद्युत उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम के मुख्यालय के आदेशानुसार सघन अभियान चलाकर वैसे सभी उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा जाएगा, जिनका बकाया पांच हजार रुपए से अधिक है। इसलिए सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे अपना बकाया बिजली बिल का भुगतान कर लाइन काटे जाने से बचें और बिजली बिल पर लगने वाले ब्याज से भी छुटकारा पाएं।