पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदुआ में डीजे बजाने को लेकर विवाद, 17 पर केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैनपुर|थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में होली के दिन जुलूस निकालने के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुअा। इसमें दोनों गुटों से विवाद के बाद मारपीट में दोनों तरफ से 17 लोगों पर प्राथमिकी की गई। इसमें राजू राम ने छोटू बैठा, चंदन बैठा, शिवनाथ बैठा, गीता देवी, मनोज बैठा, कमला देवी, मनोज बैठा एवं मधु देवी के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी लोग होली के दिन डीजे साउंड बजा रहे थे। उनको अपने दरवाजा पर नहीं बजाने की बात कही तो कुछ नामजद लोगों ने एकमत होकर मारपीट किया है। इधर दूसरे पक्ष के उर्मिला देवी ने भी मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। इसमें राजू राम शिवपूजन राम, करण कुमार, विवेक चंद्रवंशी, अभिषेक चंद्रवंशी, अंकु चंद्रवंशी, इंदु देवी, नगीना देवी पर भी मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
खबरें और भी हैं...