पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोना वायरस का असर दिखा चिकन व्यवसाय पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस का असर चिकन व्यवसाय पर पड़ रहा है। सोशल मीडिया में बॉयलर चिकन से वायरस फैलने की सूचना से लोगों में भ्रम की स्थिति है। जिसके चलते लोग वेजिटेरियन की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। होली के त्यौहार में चिकन के रेट में भारी गिरावट रही। जबकि मौसमी सब्जी कटहल गोभी भिंडी करेला परवल नेनुआ मटर सहित अन्य सब्जियों के भाव में वृद्धि रही। जिले के मुर्गा व्यवसायी के मुताबिक कोरोना वायरस से चिकन व्यवसाय प्रभावित हुआ है। बॉयलर मुर्गा में ₹20 प्रति किलो का रेट कम होने के बावजूद भी डिमांड कम रही। दामों में कमी होने के बावजूद लोग चिकन खाने से कतरा रहे हैं। हालांकि कोरोना वायरस को लेकर जिले में अब तक इससे संबंधित ना कोई मरीज की पुष्टि हुई है,और ना ही मुर्गा में इसके लक्षण मिले हैं। कोरोना वायरस को लेकर फैले अफवाह से लोगों में भ्रम की स्थिति है। जिससे मुर्गा व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। फूड सेफ्टी एक्ट के पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिले में अभी तक चिकन खाने से कोरोना वायरस से संबंधित किसी भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा चिकन में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

खबरें और भी हैं...