पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ ने लगाया सोलर स्ट्रीट लाइट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नौडीहा बाजार| नौडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अति सुदूरवर्ती और नक्सल प्रभावित रहा इलाका डगरा पंचायत के कटोरवातरी और बरवाटाड में सीआरपीएफ 134 वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। मौके पर सीआरपीएफ सहायक कमांडेंट राजेंद्र सिंह ने बताया की यह कार्यक्रम सीआरपीएफ कमांडेंट अरुण देव शर्मा के मार्गदर्शन में कराया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना है। नक्सल समस्या के कारण वर्षों से डगरा इलाका उपेक्षित रहा है । नक्सलियों के खौफ और दहशत के कारण यह क्षेत्र सरकार के विकास कार्यों और नीतियों से वंचित रहा। कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन उपयोगी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कंपनी कमांडर राजेंद्र सिंह ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने तथा ग्रामीणों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करते हुए समाज को शिक्षित करने पर बल दिया।
खबरें और भी हैं...