सीएस व हाईकोर्ट के जज ने बेतला पार्क का किया भ्रमण
बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण करते मुख्य सचिव डीके तिवारी ।
बेतला | झारखंड सरकार के मुख्य सचिव डीके तिवारी व पूर्व पर्यटन सचिव अलका तिवारी रविवार देर शाम बेतला नेशनल पार्क पहुंचे। इस दौरान बेतला नेशनल पार्क का भ्रमण किया। पार्क में वन्यजीवों व प्राकृतिक सौंदर्य की मनोरम दृश्य का लुत्फ उठाया। वही रंग-बिरंग के जानवरों को देखकर खुश हुए। मौके पर लातेहर डीसी जीशान कमर, डायरेक्टर वाईके दास, डीएफओ कुमार आशीष, रेंजर प्रेम प्रसाद, बीडीओ दिनेश कुमार, थाना प्रभारी दिनेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद थे। इधर, झारखंड उच्च न्यायालय के जज अार मुखोपाध्याय भी रविवार को बेतला नेशनल पार्क पहुंचे। झारखण्ड सरकार के मुख्य सचिव व झारखण्ड उच्च न्यायालय के जज के आगमन को लेकर बरवाडीह थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभिन्न चौक चौराहे पर गश्ती करते देखे गए।