- Hindi News
- National
- Sadar News Cylinder Cracked At Its Factory In The Middle Of A Blackout In Hazaribagh Afratfari Death Of Woman 15 Children Unruly
हजारीबाग में ब्लैक अाउट के बीच अाइस फैक्ट्री में सिलेंडर फटा, नाइट्राेजन के रिसाव से घुटने लगा दम; अफरातफरी, महिला की मौत, 15 बच्चे बेहाेश
डीवीसी द्वारा 18 घंटे बिजली कटाैती करने से शहर में ब्लैक अाउट की स्थिति है। इसी बीच गुरुवार रात 9:40 बजे मल्लाह टाेली माेहल्ले में अाइस फैक्ट्री में नाइट्राेजन गैस का सिलेंडर फट गया। नाइट्राेजन के रिसाव से लाेगाें काे सांस लेने में तकलीफ हाेने लगी। दम घुटने लगा। इससे लाेग घर छाेड़कर सुरक्षित जगहाें की अाेर भागने लगे। गैस के रिसाव के कारण करीब 15 बच्चे बेहाेश हाे गए। जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। रात 10 बजे तक 22 लाेग सदर अस्पताल में भर्ती हाे गए थे। देर रात एक महिला धोबी गली की कंचन देवी की मौत हो गई। उधर, अचानक इतनी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचने के कारण सदर अस्पताल में भी अाॅक्सीजन की कमी हाे गई।
जिस समय घटना हुई, उस समय शहर में बिजली गुल थी। चाराें अाेर अंधेरा था। अचानक लाेगाें काे घुटन हुई ताे वे घर से बाहर निकले। कुछ ही देर में पूरे माेहल्ले के लाेग सड़क पर अा गए। सभी सांस लेने में तकलीफ की िशकायत कर रहे थे। काेई कर्जन ग्राउंड की अाेर भाग रहा था ताे काेई बस स्टैंड की अाेर। घटना के बाद प्रशासन के लाेग भी माेहल्ले में पहुंचे अाैर घर से बच्चाें अाैर महिलाअाें काे निकालने में मदद की। माेहल्ले के अमरदीप अाैर उपेंद्र सहित कई लाेगाें का कहना था कि रिहायशी इलाके में अाइस फैक्ट्री का संचालन लाेगाें की जान पर अाफत बन गई है।
बिजली निगम 400 कराेड़ देने पर राजी, डीवीसी ने कहा-जारी रहेगी कटाैती
रांची/धनबाद|डीवीसी कमांड एरिया के सात जिलाें में बिजली का गंभीर संकट पैदा हाे गया है। लगातार दूसरे दिन भी कमांड एरिया के ग्रामीण क्षेत्राें में 20 घंटे अाैर शहरी क्षेत्राें में 18 घंटे तक बिजली गुल रही। उधर, बकाया 4955 कराेड़ रुपए में से झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) 400 कराेड़ रुपए देने काे तैयार है। ऊर्जा विभाग के सचिव सह सीएमडी एल ख्यांगते की अध्यक्षता में गुरुवार काे बैठक हुई, जिसमें भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने का अादेश दिया गया। निगम के एमडी राजीव अरुण एक्का के अनुसार शुक्रवार से बकाया राशि में से तत्काल 200 कराेड़ रुपए भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। अगली किस्त के लिए डीवीसी से कुछ दिनाें का वक्त मांगा गया है। उधर, डीवीसी के काॅमर्शियल लोड डिस्पैच डिपार्टमेंट के चीफ इंजीनियर देवाशीष दे ने कहा कि कटाैती बंद करने का काेई अादेश मुख्यालय से नहीं मिला है। इसलिए अगले अादेश तक बिजली कटाैती जारी रहेगी।
22 लोग सदर अस्पताल में भर्ती, कम पड़े ऑक्सीजन सिलेंडर
फैक्ट्री बंद करने की कार्रवाई शुरू : घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां माैके पर पहुंची। लेकिन तेजी से हाे रहे गैस रिसाव काे राेकने में खुद काे असमर्थ पाया। घटना के बाद एहतियात के ताैर पर फैक्ट्री बंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसी डाॅ. भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि फैक्ट्री इंस्पेक्टर अाैर एक मजिस्ट्रेट काे माेहल्ले की स्थिति जानने के लिए भेजा गया है। एहतियात के ताैर पर प्रशासन से कई कदम उठाया है।
बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।