पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News Darkness In Dalit Dominated Colony For Three Months Due To Burning Of Transformer

ट्रांसफार्मर जल जाने से दलित बहुल बस्ती में तीन महीने से अंधेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैदरनगर | चौकड़ी पंचायत के दलित बहुल बस्ती हरिजनवा बिगहा का 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 80 घरों की आबादी को तीन महीने से बिजली के अभाव में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत निधि से लगाए गए इलेक्ट्रिक स्ट्रीट लाइट भी नहीं जल पाता है। ग्रामीण राजकुमार पासवान, कोदू राम, हाथी राम, सुरेन्द्र राम, उत्तम राम, सतीश कुमार व उदेश्वर राम ने बताया कि सात माह पहले ही 63 केवीए का यह ट्रांसफार्मर लगाया गया था। इसके जल जाने से रोशनी के अलावा बच्चों की पढ़ाई लिखाई में काफी परेशानी है। उन्होंने बताया कि घर घर में मीटर तो लगाया गया है। मगर इसे चालू नहीं किया गया है। मीटर चालू हो जाने के बाद रीडिंग के अनुसार वे बिजली बिल भुगतान को भी तैयार है। उन्होंने आबादी की क्षमता के अनुसार इस गांव के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।
खबरें और भी हैं...