- Hindi News
- National
- Latehar News Dc Directs The Right Beneficiaries To Give Benefits Of The Scheme
डीसी ने सही लाभुकों को योजना का लाभ देने के दिए निर्देश
लातेहार | उपायुक्त जिशान कमर ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग से संचालित योजनाअाेंंं का लाभ सही लाभुकाेेेंेंें को मिले, इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सभी गर्भवती महिलाओं को मातृवंदना योजना का लाभ देने, पंजीकरण के साथ ही राशि भुगतान करने के अलावे उन्होंने सभी सीडीपीओ व एलएस को गर्भवती महिलाओं का प्रसव अस्पताल में सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया है। बैठक में उपायुक्त ने सुकन्या योजना, कन्यादान योजना समेत अन्य संचालित योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।