शौचालय निर्माण की धीमी गति पर डीसी ने बीडीओ को लगाई फटकार
लातेहार| उपायुक्त जिशान कमर ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम की समीक्षा की। जिले में शौचालय निर्माण कार्य की गति धीमी रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। सभी बीडीअाेेे को फटकार लगाते हुए यूसी जमा कराने के निर्देश दिए। निर्धारित समय में यूसी जमा नहीं कराने पर जबावदेही तय करते हुए कार्रवाई करने की बात कही। वैसे स्वयं सहायता समूह या अन्य एजेंसी जो राशि लेने के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं कराए हैं, चिन्हित कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने समेत कई निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह, एसडीओ सागर कुमार, जिला परिषद के कार्यापालक पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार ठाकुर, बीडीओ गणेश रजक, दिनेश कुमार, मनीष कुमार, अरविंद कुमार, प्रवीण केरकेट्ा, टुडू दिलीप, संजय कुमारसमेत अन्य कर्मी मौजूद थे।