पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे लाइन से अज्ञात युवक का शव बरामद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरवाडीह | बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के बरवाडीह व छिपादोहर स्टेशन के बीच चिरईगिदवा के पास डाउन रेलवे लाइन से छिपादोहर पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। आसपास के ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना पर तत्काल छिपादोहर थाना प्रभारी फगुनी पासवान सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया। थाना प्रभारी ने बताया कि चिरईगिदवा के पास रेलवे लाइन से शव को बरामद कर थाना लाया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो उक्त स्थान पर आने-जाने का स्थान है। लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी के चपेट में आने से युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल, शव को छिपादोहर थाना में रखा गया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
खबरें और भी हैं...