बारिश में छत गिरने से मौत
पाटन | पाटन थाना के नौडिहा गांव में शनिवार को 10:30 बजे भारी बारिश के कारण छत गिरने से 60 वर्षीय गोविंद सिंह की दबने के कारण मृत्यु हो गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंह पशुओं को चारा लगाने के लिए भूसा निकालने मकान के अंदर गए थे। तब ही उन पर जर्जर पका छत गिर गया। आवाज के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर निकालने की कोशिश किया परंतु तब तक उनका दम घुटने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पाटन थाना को दी गई है। पाटन थाना प्रभारी आशीष खाखा दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच पड़ताल की। मृतक को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भिजवाया। मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह जिन्जोई नदी में किया जाएगा। पाटन पूर्व जिला परिषद रमेश सिंह उर्फ भोला सिंह प्रभावित परिवार को आपदा राहत कोष से राशि देने की मांग की है।