पत्रकार की माता का निधन, जताया शोक
लातेहार | जिले के मनिका प्रखंड के दैनिक भास्कर रिपोर्टर नीतीश भारती की माता का निधन गुरुवार की सुबह रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से हृदयरोग से पीडि़त थीं। उनका इलाज रांची में चल रहा था। इसी बीच गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर दैनिक भास्कर लातेहार के ब्यूरो चीफ संजय तिवारी, संजीत गुप्ता, अमित सिन्हा, विवेक सिन्हा, पंकज गुप्ता, कमलापति पांडेय, राजेश राम, सुरेंद्र वैद्य, सुरेंद्र गुप्ता, रुपेंद्र जायसवाल, राजीव कुमार, मयंक विश्वकर्मा, प्रमोद रजक, रंजीत कुमार, तनवीर अहमद समेत जिलेभर के पत्रकारों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।