सीएम से फसलों के मुआवजे की मांग
चंदवा | झारखंड राज्य किसान सभा के लातेहार जिलाध्यक्ष अयूब खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेमौसम भारी बारिश से किसानों के बर्बाद हुए फसलों की मुआवजे की मांग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सरकार से की है। कहा है कि दो दिन से लगातार हुए मूसलाधार बारिश से किसानों के बोये गए गेहूं, सरसों, आलू, मटर, टमाटर, गोभी और अन्य सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पूरे जिले में रबी फसलों पर नकारात्मक असर पड़ा है। किसानों ने इस बार कर्ज लेकर खेती की थी। फसल भी बहुत अच्छी थी, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण उसकी फसलें लगभग नष्ट हो गई। फसलों के खराब होने के कारण उसकी लागत भी नहीं निकल पाएगी। पिछले कई दिन से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश से गेहूं की फसल को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। खड़ी फसल तेज हवाओं के चलते जमीन पर गिर गई है और गेहूं में आई बाली को बारिश ने नुकसान पहुंचाया है।