कोरोना के कारण देसी अबीर-गुलाल पर जाेर
मेदिनीनगर | अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पलामू इकाई ने रविवार को कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें पूर्व सैनिकों में कोरोना वायरस का खौफ देखने को मिला। सदस्यों ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक दूसरे को देसी अबीर-गुलाल काे लगाया और होली की शुभकामना दी। मौके पर गीत संगीत कार्यक्रम भी हआ, जिसमें पूर्व सैनिकों ने होली गीत पेश कर महफिल में चार चांद लगा दिया। होली मिलन समारोह में संरक्षक शिवजी सिंह, जिला अध्यक्ष गयानंद पांडेय, उपाध्यक्ष आरसी यादव, मीडिया प्रभारी दामोदर मिश्र, महासचिव दिनेश गुप्ता, सचिव समता प्रसाद शर्मा, शंभू नाथ सिंह, संगठन मंत्री हरिहर तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, समन्वय अधिकारी रमन श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।