पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भक्तों ने राम विवाह का बारात जुलूस निकाला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हुसैनाबाद | झारखण्ड-विहार के सीमा पर स्थित गजानन धाम परिसर में आयोजित राम-जानकी विवाह महोत्सव का शुक्रवार की शाम भव्य बारात जुलूस निकाला गया। अयोध्या के बैजनाथ शरण जी महाराज के शिष्य बैकुंठ शरण जी महाराज के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस को मंगलाचरण के साथ गजानन धाम परिसर से निकाला गया। ढोल बाजे के साथ परंपरागत से निकले इस बारात जुलूस में गजना, बरौली, पोलडीह, जगदीशपुर, चन्कार, मरहा, मांडर, निमहत, नोनियादिह, बरवाडीह समेत दर्जनों गांव के शिष्य शामिल हुए।
खबरें और भी हैं...