- Hindi News
- National
- Balumath News Dharamshala Will Be Built On The Private Land Of Venus Bazaartand
शुक्र बाजारटांड़ की निजी जमीन पर बनेगा धर्मशाला
चंदवा | प्रखंड के अलौदिया गांव के हरैया निवासी स्वर्गीय सोहन साव के स्मृति में शुक्र बाजारटांड़ के निजी जमीन में धर्मशाला निर्माण कराने का निर्णय उनके पुत्रों ने लिया है। स्वर्गीय साव के पुत्र भोला प्रसाद तथा उनके पुत्र संतोष जायसवाल, सुबोध जायसवाल, अजय जायसवाल एवं अजीत जायसवाल ने गुरुवार को इस आशय को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। इसमें कहा गया है कि अलौदिया गांव के शुक्र बाजारटांड़ में खाता नंबर 63 प्लॉट संख्या 808, 814 स्थित जमीन पर हम सभी परिजनों की सहमति से अपने पूर्वज की स्मृति में जनसेवार्थ धर्मशाला बनाने का निर्णय लिया गया है। अलौदिया में फिलवक्त एक भी धर्मशाला नहीं है।