- Hindi News
- National
- Panki News Did Not Get 17 Benefits Of Birsa Residence In 5 Years Due To Bichaliagiri Affair
बिचाैलियागिरी के चक्कर में 5 साल से नहीं मिला 17 लाभुकाें काे बिरसा अावास का लाभ
प्रखंड मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अत्यंत सुदूरवर्ती केकरगढ़ पंचायत के जसपुर गांव में आदिम जनजाति के 17 लाभुकों को वर्ष 2016-17 में मिले बिरसा आवास योजना का लाभ बिचौलियागिरी के कारण लगभग 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक नहीं मिल पाया है व आदिम जनजाति के लोग आवास पूर्ण होने की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता बुधवार को केकर गढ़ पंचायत के जसपुर गांव में पहुंच मामले का जायजा लिया। पता चला कि वर्ष 2015 16 व 2016 17 में आदिम जनजाति के परहिया उपजाति के 17 लोगों को कल्याण विभाग के द्वारा बिरसा आवास दिया गया था, आवास मिलने के बाद अत्यंत निर्धन परहिया लोग आवास निर्माण को लेकर बिचौलिया के चक्कर में फंस गए, आवास निर्माण के पूरे पैसे निकासी हो जाने के बावजूद बिचौलिया के द्वारा केवल 1 या 2 फीट का निर्माण कार्य किया गया व निर्माण कार्य को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया गया व आज लगभग 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं हो पाया। मौके पर मौजूद बिरसा आवास योजना के लाभुक सकेंद्र परहिया जोगेश्वर परहिया, महेंद्र परसिया, अनूप परहिया, मंटू परहिया, निर्मल परहिया, परमेश्वर परहिया, मनोज परहिया, जगिया देवी, रजोइया देवी, हरिद्वार परहिया, सुगिया देवी ,कुंती देवी, अनुज परहिया, सोनिया देवी सरजू परहिया, हरदेव परहिया, फेकनी देवी व उनके परिजनों ने बताया कि विरसा आवास मिलने के बाद उन्हें बहुत खुशी हुई थी कि अब वे अच्छे घर में रहेंगे ,लेकिन आवास का सपना अधूरा ही रह गया। विधायक ने ग्रामीणों की सभी समस्याओं को सुना व तत्काल उसके निदान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया, उन्होंने गांव में 2 चापाकल लगाने एवं सड़क निर्माण के साथ-साथ विरसा आवास में हुए भारी घोटालों पर शीघ्र विधानसभा में आवाज उठाने वॉइस में संलिप्त दोषियों पर कार्रवाई की मांग की बातें कही ।