पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Medininagar News District Superintendent Of Education Handed Over The List Of 20 Teachers Involved In Departmental Proceedings

जिला शिक्षा अधीक्षक ने विभागीय कार्यवाही में शामिल 20 शिक्षकों की सूची सौंपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राथमिक शिक्षा निदेशक आदित्य कुमार आनंद के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू ने विभागीय कार्यवाही के अधीन उन शिक्षकों की सूची समर्पित की है , जो कार्यों के प्रति लापरवाही अथवा राशि गबन के आरोप के मामले में निलंबित हैं। जिनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक मसूदी टुडू ने जिले के वैसे 20 प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षकों के विरुद्ध संचालन विभागीय कार्यवाही के तहत शिक्षकों की समर्पित सूची भेज दी है। निलंबित शिक्षकों में चैनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय तुर्क- तलैया के सहायक शिक्षक विनोद प्रजापति वर्ष 2005 से निलंबित है। विनोद प्रजापति पर सरकारी कार्य में बाधा करने सहित 11 आरोप लगा हुआ है। प्रखंड उंटारी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेचरिया के प्रधानाध्यापक प्रमोद राम, पांडू प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लकडही के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, छतरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरियाडीह के उदयभान, छतरपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक जेरोम लकडा, नौडीहा बाजार के शिल्दा खुर्द के प्रखंड के प्रधानाध्यापक जगदीश राम वर्ष 2017 से निलंबित हैं। इन चारों विद्यालय के शिक्षकों पर असैनिक कार्य निर्माण की राशि गबन करने का आरोप है।

चैनपुर प्रखंड के सरहुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जेवियर तिर्की पर विद्यालय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने व उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना का आरोप है। वर्ष 2018 सितंबर माह से निलंबित है। छतरपुर प्रखंड के नामुदाग उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक विकास कुमार, राजकीय मध्य विद्यालय कउवल के प्रभारी प्रधानाध्यापक सलीम अंसारी, विश्रामपुर प्रखंड के रेहला कन्या मध्य विद्यालय की सहायक शिक्षिका रंजीता पाल, प्रखंड नौडीहा बाजार के राजकीय मध्य विद्यालय डगरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुदामा प्रसाद, मेदिनीनगर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रिपुसूदन महतो, सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंदुरिया प्रभारी प्रधानाध्यापक राम मदन राम, उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुशीला, पाटन प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय किशुनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय राम वर्ष 2019 से निलंबित हैं। राजकीय मध्य विद्यालय नौडीहा बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रमा प्रसाद मेहता, सदर प्रखंड उत्क्रमित मध्य विद्यालय मधुनेभी के सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिंह, हरिहरगंज के रजवार प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रकाश कुमार सिन्हा व हुसैनाबाद प्रखंड के भैरोपुर राजकीय मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक सूर्यकांत कुमार का नाम शामिल हैं। वर्ष 2020 से निलंबित है। प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक शिक्षकों पर मध्याह्न भोजन की राशि, जीपीएफ राशि का निर्वाचन कार्य में शामिल नहीं होने, सामाजिक अंकेक्षण नहीं कराने व बिना सूचना अनुपस्थित रहने तथा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप है। भैरोपुर के सहायक शिक्षक बिना सूचना के पिछले एक वर्ष से विद्यालय से अनुपस्थित रहने के बाद वेतन प्राप्त करने का आरोप है।

खबरें और भी हैं...