शिव मंदिर की वर्षगांठ पर दोगोला कार्यक्रम संपन्न
बरवाडीह प्रखंड के कुटमू गांव में शिव मंदिर के 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार की रात दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मनिका विधायक रामचंद्र सिंह फीता काटकर किया। कार्यक्रम के शुरुआत करने से पहले उन्होंने राजा मेदिनीराय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज में सुधार लाया जा सकता है। इस कार्यक्रम में व्यास गुड्डू दूबे व बच्चन राम के बीच जमकर मुकाबला हुआ। दोनों व्यास ने एक से बढ़कर एक गीत-संगीत से दर्शकों को रातभर झूमने पर मजबूर कर दिया। दोनों व्यासों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुखिया जयप्रकाश रजक, विजय सिंह, संजय सिंह, मनान अंसारी, दिलावर अंसारी, लक्ष्मी प्रसाद, उमेश प्रसाद, ओमप्रकाश प्रसाद, विनोद कुमार, बनवारी सिंह, अखिलेश विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।