पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Haidarnagar News Drinking Water Crisis In Haidarnagar Railway Platform Supply Disrupted For Three Days

हैदरनगर रेलवे प्लेटफार्म में पेयजल संकट, तीन दिनों से आपूर्ति बाधित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे नल से जलापूर्ति बाधित रहने के कारण तीन दिनों से जल संकट गहरा हो गया है। इससे यात्री व रेल कर्मियों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। एसएम अजय कुमार मेहता ने कहा कि पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने से प्लेटफार्म में जलापूर्ति नहीं होने की जानकारी विभागीय तौर पर दे दी गई है। दरअसल, आरवीएनएल के द्वारा रेलवे स्टेशन के नए भवन के निर्माण को लेकर जेसीबी से मिट्टी खुदाई के कारण पाइपलाइन टूट गई है। इस संबंध में आईओडब्ल्यू जपला कपिल प्रसाद का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर सावधानी पूर्वक मिट्टी खुदाई नहीं कराने के कारण कई बार जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होता रहा है। खुदाई के दौरान इसके प्रति सावधानी बरतने को लेकर कार्य स्थल पर मौजूद आरवीएनएल के कर्मी को हिदायत दी जाती रही है। पर कार्य स्थल पर मौजूद कोई भी आरवीएनएल कर्मी इसकी जवाबदेही लेने के प्रति टाल मटोल करते हैं। इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कराकर प्लेटफार्म में पेय जलापूर्ति सुनिश्चित करा दी जाएगी।

अनदेखी से रेलवे का चिल्ड्रन पार्क वीरान

रेलवे प्लेटफार्म पर बंद जलापूर्ति ।

रख रखाव के अभाव में विरान पड़ा रेलवे का चिल्ड्रेन पार्क।

हैदरनगर | पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के वर्ष 2018 में निरीक्षण से पूर्व मोहम्मदगंज रेल परिसर में निर्मित चिल्ड्रन पार्क रख रखाव के अभाव में सौंदर्य खो चुका है। इसमें लगाए गए फूल पौधे नष्ट हो चुके हैं। झूला व बच्चों के मनोरंजन के अन्य साधन टूट बिखर गए हैं। इसके निर्माण में भारी राशि व्यय की गई। मगर बाद में देखभाल के लिए न तो माली की व्यवस्था की गई, न ही रख रखाव के लिए आवंटन ही मिला। यही कारण है कि यह चिल्ड्रन पार्क वीरान सा हो गया है। इस संबंध में आईओडब्ल्यू जपला कपिल प्रसाद ने बताया कि पार्क के निर्माण के बाद से अब तक इसके रख रखाव के लिये कोई सुविधा नहीं मिली है।
खबरें और भी हैं...