पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vishrampur News Dry Day Will Be Strictly Followed Keep A Close Watch On Hoodies Sdm

ड्राई डे का सख्ती से किया जाएगा पालन हुड़दंगियों पर रखें कड़ी नजर ः एसडीएम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सदर एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय पुलिस अनुमंडल अंतर्गत आनेवाले पंकज थाना व दो ओपी के प्रभारी व कनीय पुलिस अधिकारियों की दो घंटे तक बैठक चली। इसमें सदर एसडीएम सुरजीत सिंह व एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने अंचल पुलिस निरीक्षक राजबल्लभ पासवान, विश्रामपुर थाना प्रभारी श्रीभगवान सिंह, रेहला थाना प्रभारी लालजी यादव, पांडू थाना प्रभारी, उंटारी रोड थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, नावाबाजार प्रभारी अजय कुमार रवि, नावाडीह ओपी प्रभारी अनंत सिंह, नवगढ़ा ओपी प्रभारी बीरू पासवान के अलावा दर्जनाधिक एसआई, एएसआई को सभी चिह्नित संवेदनशील स्थल पर नियुक्त दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल के साथ सघन गश्ती होली त्योहार तक लगातार जारी रखने व अफवाह फैलाने वाले को पहचान कर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अवैध शराब चुलाई, बिक्री व नकली शराब बेचने वाले कि खबर रखने तथा उसे नष्ट करने की सख्त हिदायत दी। सदर एसडीएम व एसडीपीओ ने मंगलवार होली के दिन को घोषित ड्राई डे का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने, चोरी छिपे व वाइन स्टॉक को अन्यत्र रखकर बेचने वाले अनुज्ञप्ति धारक के विरुद्ध तत्काल कड़ी करवाई तथा लाइसेंस निरस्त जैसी करवाई करने की बात कही। वहीं शराब बेचने वाले का स्टॉक वेरिफिकेशन तथा खरीददार को आधार कार्ड लेकर लाइसेंसी शराब बेचने के दुकानदारों व सेल्समैन को निर्देश का पालन करने के निर्देश दिए।

गुलाल का तिलक लगा होली सादगी से मनाने का संदेश

सदर एसडीएम सुरजीत सिंह व एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर तिलक होली व जल के दुरुपयोग से बचने के संदेश दिया।सभी थाना पदाधिकारियों को सौहार्दपूर्ण व मित्रतापूर्ण माहौल में होली थाना क्षेत्र में मनाने की सलाह दी। आखिर में मिठाइयां खिलाकर सभी एक दूसरे को होली की शुभकामना दी गयी।

विश्रामपुर ः उपस्थित पुलिस पदाधिकारी व जवान ।
खबरें और भी हैं...