पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अधिवक्ता संघ मेंं चुनाव आज, तैयारी पूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लातेहार | जिला अधिवक्ता संघ में सत्र 2020-22 के लिए हो रहे चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। संघ में सचिव व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय अध्यक्ष) पद के लिए शनिवार को प्रातः 9ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसकी जानकारी अधिवक्ता सह सहायक चुनाव आयुक्त संतोष रंजन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इसके तुरंत बाद वोटों की गिनती होगी और विजयी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि संघ के चुनाव में सचिव व संयुक्त सचिव (पुस्तकालय अध्यक्ष) पद को छोड़ अन्य सभी पदों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।
खबरें और भी हैं...