- Hindi News
- National
- Betla News Electricity Will Be Cut If More Than 5 Thousand Remain Outstanding
5 हजार से अधिक बकाया रहने पर कटेगी बिजली
लातेहार| पांच हजार से अधिक बकाए वाले विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अंकित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि झारखंड बिजली वितरण निगम मुख्यालय रांची के आदेशानुसार यह कार्रवाई शुरु की गई है। आदेश के बाद सघन अभियान चलाकर वैसे सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे, जिनका पांच हजार रुपए से अधिक बकाया है। उन्होंने वैसे सभी विद्युत उपभोक्ताओं से लाईन काटे जाने से बचने व ब्याज से छुटकारा पाने के लिए अपना बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है।