- Hindi News
- National
- Medininagar News Emphasis Placed On Improving Palamu39s Ranking In Education
शिक्षा में पलामू की रैंकिंग में सुधार पर दिया गया जोर
प्रमंडल स्तरीय शिक्षा विभाग का समीक्षात्मक बैठक डीआरडीए सभाकक्ष में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अरविंद विजय विलुंग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तीनों जिले के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सहायक अभियंता व डीईओ उपस्थित हुए। तीनों जिला की समीक्षा अलग-अलग की गई जिसमें जिला की रैंकिंग सुधारने हेतु, ज्ञानसेतु, पोशाक व पुस्तक व बैग वितरण की स्थिति व असैनिक कार्य सामंजन, प्रोग्राम मद में सामंजन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही इंडिकेटर में सुधार लाते हुए जिला की रैंकिंग सुधारने हेतु यथोचित कार्रवाई करने के लिए सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही 31 मार्च तक अग्रिम का समायोजन करते हुए अविलंब सूचित करने का निर्देश दिया गया। पलामू जिला में ज्ञान सेतु में प्रमाणीकरण में विद्यालय की बेहतर स्पोर्ट करने एवं अन्य प्रशासनिक कार्य संपादित करने के लिए तेरह संकुल साधन सेवी,एक प्रखंड साधन सेवी एवं दो प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक पलामू के द्वारा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सतबरवा डॉक्टर मनोज कुमार , राजीव रंजन सिंह लेस्लीगंज, संकुल साधन सेवी आलोक कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, मनोज कुमार मेहता, संतोष कुमार सिंह, शरबत गुलनार, धीरज मोहन, सतीश कुमार तिवारी, उपेंद्र कुमार, विमलेश कुमार मिश्रा, अभय कुमार शर्मा, प्रखंड साधन सेवी, सत्येंद्र कुमार पाठक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
किया गया।
प्रमंडल स्तरीय शिक्षा विभाग की बैठक में शामिल अधिकारी।