- Hindi News
- National
- Patan News Ethanol Levels In Petrol And Diesel To Be Increased By 10 Sugarcane Farmers Will Benefit
पेट्रोल-डीजल में एथनॉल का स्तर बढ़ाकर 10% होगा, गन्ना किसानों को होगा फायदा
नई दिल्ली| केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों में एथनॉल के मिश्रण का स्तर 5 से बढ़ाकर 10% करेगी। यह जानकारी उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को दी। उन्होंने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि तेल आयात पर निर्भरता कम करने के लिए गन्ना से मिलने वाले एथनॉल को पेट्रोल और डीजल में मिलाने की मात्रा को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जा रहा है। गन्ना किसानों की समस्याओं और लगातार बंद हो रही चीनी मिलों से जुड़े पूरक प्रश्न के उत्तर में पासवान ने कहा कि पूरे देश में इस समय 747 चीनी मिल हैं। 2018-19 में कार्यरत चीनी मिलों की संख्या 529 थी जो 2019-20 में घटकर 446 रह गयी हैं। शेष मिलें बंद हो गई हैं। उन्होंने गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की समस्या लगातार गहराने के सवाल के जवाब में कहा कि जहां तक उत्पादन का सवाल है, तो उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।