पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Barwadih News Everyone39s Responsibility To Save Kharwar Art Culture Sunita Kumari

खरवार कला संस्कृति को बचाना सबका दायित्व ः सुनीता कुमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के छिपादोहर पंचायत अंतर्गत बारीचट्टान में भारतीय लोक कल्याण संस्था द्वारा संस्कृति कार्य निदेशालय रांची के निर्देश पर खरवार लोक नृत्य की जागरूकता के लिए सात दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला परिषद् अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला के दौरान खरवार कला संस्कृति को लेकर खरवार समाज के युवक-युवतियों को जोड़ने के साथ-साथ खरवार कला नृत्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिला परिषद् अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने कहा कि झारखंड में खरवार कला संस्कृति को जागरूक करना और इसे बचाना हम सबका दायित्व है। इसी के तहत यह कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी खरवार समाज की महिलाओं के साथ जहां मांदर की थाप पर झूमती दिखी, वहीं इसके प्रति युवक-युवतियों को जागरूक करते भी देखी गई। मौके पर स्थानीय मुखिया बेरोनिका कुजूर, लात पंचायत के मुखिया जगसहाय सिंह, हरातू पंचायत के मुखिया मुंद्रिका सिंह, आयोजक भारतीय लोककला संस्था के संयोजक विजय कुमार, रवि अमरनाथ सिंह, राजकुमार सिंह समेत काफी संख्या में संस्था के कार्यकर्ता और खरवार समाज के युवक-युवती व स्थानीय लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...