बेमौसम बारिश से ठंड का अहसास
बीते दस दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हाेली के दिन भी अासमान में बादल छाए रहे अाैर मंगलवार की रात के साथ-साथ बुधवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। दिन के 11 बजे के बाद मौसम खुला और 12 बजे के बाद आसमान में सूर्यदेव ने दर्शन दिए। उसके बाद दिन में आसमान में बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। इधर बेमौसम बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार बीते तीन दिनों में 10 एमएम से अधिक बारिश दर्ज की गयी है। लोगों के बदन से उतरे हुए गर्म कपड़े फिर से नजर आने लगे। घरों में रखे गए कंबल, रजाई लोगों को निकालना पड़ा।