पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गलत बिलिंग करने वाले ऊर्जा मित्र पर प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | सहायक विद्युत अभियंता (ग्रामीण) अरविंद कुमार ने गलत बिलिंग करने वाले बिलिंग एजेंसी फ्लूएंट ग्रिड के ऊर्जा मित्र पोलपोल निवासी साहेब अली पर सतबरवा थाना में प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि बिलिंग एजेंसी फ्लूएंट ग्रिड के ऊर्जा मित्र साहेब अली का आइडी संख्या 22070125 है, के द्वारा अॉन स्पॉट बिलिंग नहीं कर अपने घर से मनमाने ढंग से बिजली बिल निर्गत कर दिया जाता है, जो बिजली उपभोक्ताआंें के घर पर नहीं पहुंच पाता है। इस कारण विभाग को अब तक 50 हजार रुपए राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में साहेब अली पर मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
खबरें और भी हैं...