पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Palamu News Forest Department Stopped Eucalyptus39s Loaded Truck For Investigation

वन विभाग ने यूकिलिप्टस का बोटा लदे ट्रक को जांच के लिए रोका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेतला | पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के बेतला चेकनाका के पास शनिवार को महुआडांड़ से यूकिलिप्टस का बोटा लादकर डालटनगंज जा रहे ट्रक को वन विभाग ने जांच के लिए रोका है। शनिवार की शाम करीब पांच बजे चेकनाका गार्ड राजेश प्रसाद द्वारा उसे रोककर कागज दिखाने की मांग की गई। इस दौरान चालक मुन्ना लाल ने कागज दिखाया पर उसे जाने की अनुमति नहीं दी गई। इस संबंध में बेतला फॉरेस्टर मनी यादव से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि पूर्ण कागजात नहीं है। पूर्ण कागजात दिखा देने पर उसे जाने की अनुमति दे दी जाएगी। बोटा काटने के दौरान एवं लोड करने के दौरान कोई भी वन विभाग के पदाधिकारी नहीं थे और न ही वन विभाग से कोई परमिशन लिया गया था। इसी कारण से रोका गया। खबर लिखे जाने तक गाड़ी खड़ी थी।
खबरें और भी हैं...