पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक एसएन त्रिपाठी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेदिनीनगर | डालटनगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सह प्रख्यात अधिवक्ता स्व. सच्चिदानंद त्रिपाठी को उनकी 33 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। रविवार को त्रिपाठी कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने स्व. सच्चिदानंद त्रिपाठी के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर शुक्ला, भाजपा नेता विभाकर पांडेय , वरीय अधिवक्ता शशि भूषण दुबे व पत्रकार एस एस रूबी ने संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सच्चिदानंद त्रिपाठी ने सिंगापुर में आयोजित लॉ कांफ्रेंस में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। उसके बाद वह रांची शिफ्ट हो गए। 8 मार्च 1987 को आरएमसीएच में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपने कार्य से पलामू का नाम राेशन किया। उनका व्यक्तित्व उंचे दर्जे का था लेकिन वह छोटे से छोटे व्यक्ति का आदर करते थे। वह घुल मिल कर रहने वाले और सबकी मदद करने वाले इंसान थे।
खबरें और भी हैं...