कटे होंठ वाले मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन 18 को
लातेहार | वन जीवन ग्रामीण विकास समिति एवं स्माइल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च को चंदवा प्रखंड के ब्रह्मणी शिव मंदिर के पास कटे होंठ एवं तालू का निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। वन जीवन ग्रामीण विकास समिति के निदेशक महेन्द्र सिंह ने बताया कि कटे होंठ एवं तालू वाले मरीजों का आॅपरेशन नि:शुल्क कराया जाएगा। उन्होंने ऐसे रोगियों से उक्त स्थान पर पहुंचने की अपील की है।