पिचकारियों से लेकर हर्बल रंगों की दुकानें सजी
मेदिनीनगर | होली के त्योहार को लेकर बाजार में होली का रंग दिखने लगा है। बाजार में डिजाइनर पिचकारियों से लेकर हर्बल रंगों की दुकानें सज गई हैं। खासकर बच्चों की रंग-बिरंगी पिचकारियां काफी आकर्षित कर रही हैं। मेदिनीनगर के बिट्टू पिचकारी दुकान के मालिक ने बताया कि बाजार में 10 से लेकर 1500 रुपये तक की डिजाइनर पिचकारी मौजूद है। समानों मे माउस, गणेशा, छोटा भीम, डोरेमोन, मोटू-पतलू समेत कई कार्टून कैरेक्टर के नाम से पिचकारियां हैं। बाजारों में रंग-अबीर, पिचकारी के साथ पकवान सामग्री की दुकानें भी सजने लगी हैं। होली पर ब्रांडेड कपड़ों से लेकर कुर्ते की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। होली पर रंगीन कुर्ता-पैजामा बिक रहा है। होली त्योहार को लेकर बाजारों में भीड़ रही। लोग सामान की खरीदारी में लगे रहे। इसके चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही। परिवार संग पहुंच कर लोग जमकर खरीदारी की। खरीदारी को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार रहा।