पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को समय पर टीका लगवाएं : पार्षद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैनपुर | नगर निगम क्षेत्र के सेमाटाड़ वार्ड नंबर 33 में वार्ड पार्षद चंचला देवी की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा का कार्यक्रम आयोजन किया गया । इसमें केंद्र के सभी बच्चे व धात्री महिलाएं गर्भवती महिलाएं को पोषण पखवाड़ा की जानकारी दी गई । वार्ड पार्षद चंचला देवी ने उपस्थित सभी महिलाओं को बताया कि अपने बच्चे का सही समय पर टीका सही पोषाहार दिया जाए। किसी का बच्चा कुपोषित ना हो, सरकार इस उद्देश्य यह कार्यक्रम करा रही है । सरकार का जो भी लाभ है सभी बच्चों एवं माताओं को मिल सके। इसलिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी जा रही है। मौके पर उपस्थित सेविका ऐसरीन गुड़िया, रजनी देवी,गीता देवी, बिंदा देवी सहिया मधु देवी, तनु देवी, विजय चंद्रवंशी आदि लोग शामिल थे।
खबरें और भी हैं...