सकारात्मक सोच के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें शिक्षक ः बीईईओ
निष्ठा प्रशिक्षण का शुभारंभ करते बीईईओ व अन्य।
बारियातू | प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में पांच दिवसीय निष्ठा का प्रशिक्षण का शुभारंभ बीईईओ पुरुषोत्तम कुमार तिवारी, प्रशिक्षक अंजनी आनंद, मिथिलेश कुमार मेहता, संजीव कुमार, उत्तम कुमार पांडेय, अश्विनी कांत मिश्रा, मो. इरफान व संतोष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। प्रशिक्षण के उद्घाटन के पश्चात बीईईओ तिवारी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने आये उपस्थित शिक्षकों से कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षण कार्य में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया जा सकता है, इसलिए सकारात्मक सोच के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें। निष्ठा प्रशिक्षण के प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के उद्देश्य से परिचय कराते हुए बताया कि प्रारंभिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों के समग्र उन्नयन एवं उन्मुखीकरण के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार मेहता ने बताया कि दो बैच में 80 शिक्षक उपरोक्त प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं।