पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghdhwa News Give Priority To Development In Insurgency Affected Areas Deputy Commissioner

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास को दें प्राथमिकता : उपायुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उग्रवाद प्रभावित गांवों के विकास के लिए बैठक करतेेे डीसी।

लातेहार | उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में शनिवार को विशेष केन्द्रीय सहायता (एससीए) की बैठक हुई। इसमें उपायुक्त ने पूर्व की बैठक में ली गई योजनाओं की जानकारी ली एवं पदाधिकारियों को योजनाओं को ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एससीए के तहत वैसे उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र, जहां योजनाएं संचालित नहीं की गई हो, वहां अविलंब प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं लें। बैठक में एसपी प्रशांत आनंद द्वारा नक्सल प्रभावित गांव में सड़क, पुल, पेयजल समेत अन्य समस्याओं की जानकारी दी गई। इसपर उपायुक्त ने उन सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश दिए। बीडीअाे द्वारा प्रखंड में वैसी पांच योजनाएं जो अतिआवश्यक है, की समीक्षा कर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पड़ने वाले पर्यटन स्थलाेेेंेंें में सड़क, पेयजल, शौचालय समेत अन्य सुविधा विकसित करने का भी निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने संचालित विकास योजनाएं जो फॉरेस्ट एरिया में पड़ रहा है, उसे वन प्रमंडल पदाधिकारी से आपसी समन्वय स्थापित कर योजना को पूर्ण कराने की बात कही।
खबरें और भी हैं...