- Hindi News
- National
- Sadar News Golden Mosque Open To Women After 24 Years Was Stopped After Terrorism Increased
महिलाओं के लिए 24 साल बाद खुली सुनहरी मस्जिद, आतंकवाद बढ़ने के बाद रोक लगी थी
पहले दिन यहां 15 से 20 महिलाओं ने नमाज पढ़ी
पाकिस्तान की ऐतिहासिक सुनहरी मस्जिद के दरवाजे 24 साल बाद महिलाओं के लिए खुल गए हैं। शुक्रवार को 15-20 महिलाओं ने नमाज पढ़ी। मस्जिद पेशावर के केंटोनमेंट इलाके में है। मस्जिद प्रशासन का कहना है कि ईद की नमाज के लिए भी महिलाओं को अनुमति दी जाएगी। मस्जिद के इमाम ने बताया कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर सदर और अन्य क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को राहत देने के मकसद से लिया गया है। 1996 से पहले तक महिलाओं को शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के ऊपरी हिस्से में मौजूद रहने की इजाजत थी। फिर आतंकवाद के के कारण महिलाओं का मस्जिद में नमाज पढ़ना बंद करवा दिया गया।
महिलाओं पर नहीं करेंगे आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित
पाकिस्तान न्यूज चैनल महिला दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित नहीं करेंगे। पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने इसके लिए पाकिस्तान न्यूज चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा- सभी चैनलों को आगाह किया जाता है कि वह 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर किसी भी प्रकार के अनैतिक नारे और आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित न करें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत पाक में महिलाओं को राहत देने का फैसला